फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरबलि का प्रयास: खंडहर में हाथ-पैर बंधे बेहोश मिला युवक, पूरे शरीर पर लगा था सिंदूर, पास पड़े मिले नींबू-चाकू

Sun, 07 Jun 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक के पूरे शरीर पर सिंदूर लगे होने, आस-पास नींबू और चाकू आदि तंत्र-मंत्र की वस्तुएं पड़े होने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की बलि देने की काेशिश की गई। युवक को बेहोश किया गया होगा और उसके बाद हाथ-पैर बांधे गए होंगे।
विज्ञापन
बेहोश युवक के पास पड़े मिले नींबू और तंत्र-मंत्र की वस्तुएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखना कस्बे के लाला मोहल्ला में 7 जून की सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक खंडहर पड़े मकान में बेहोशी की हालत में मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। शरीर पर सिंदूर लगा था। जमीन पर तंत्र-मंत्र जैसी क्रियाएं नजर आ रही थीं।  लाल कपड़े में नींबू, कलावा, नारियल के साथ ही घरेलू उपयोग वाला चाकू रखा था।  परिजन सहित स्थानीय निवासियों ने अज्ञात लोगों पर तंत्र-मंत्र कर बलि देने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही फाॅरेंसिक टीम पहुंच गई। बेहोश युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से होश आने पर छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

पिलखना निवासी पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका दूसरे नंबर का पुत्र शिव कुमार (20) शनिवार की रात घर की छत पर सोया था। रविवार की सुबह करीब चार बजे घर से निकलकर गली में टहलने निकला, इसके बाद नहीं लाैटा। सुबह करीब साढ़े सात बजे गली के बच्चे उनके पड़ोस में खाली पड़े मकान में पहुंचे, जहां शिव कुमार को बेहोश और आसपास तंत्र-मंत्र जैसी क्रियाएं देखकर वह शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। 
विज्ञापन

इस पर परिजन सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन के अनुसार जमीन पर आटे से बनाई गई चाैघड़िया के बीच में रस्सी से हाथ-पैर बंधा शिव कुमार बेहोश पड़ा था। पूरे शरीर पर सिंदूर लगा था। मुंह में रुमाल ठुंसा था। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि फाॅरेंसिक टीम ने माैके से साक्ष्य संकलित किए हैं। जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन

तीन साल पहले इसी मोहल्ले में अखिलेश कुमार के साथ हुई थी ऐसी ही घटना
अकराबाद। पिलखना कस्बे के माेहल्ला लाला निवासी अखिलेश कुमार के साथ भी करीब तीन साल पहले इसी तरह की घटना हो चुकी है। अखिलेश कुमार ने बताया कि सर्दी का मौसम था और गली में घना कोहरा छाया था। रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर नाली में लघुशंका कर रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने पीछे से आकर पकड़ लिया और मुंह बंद कर पड़ोस के एक खाली प्लाट में ले गए थे। 

जब होश आया तो उनका शरीर बंधा हुआ था। शरीर पर सिंदूर लगा था और आसपास तंत्र-मंत्र जैसी क्रिया की गई थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई भी चली, लेकिन क्या कार्रवाई हुई, यह पता नहीं चला। 
पिलखना कस्बे में एक युवक खाली पड़े मकान में बेहोशी हालत में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। पास में तंत्र-मंत्र की क्रियाओं जैसा माहाैल था। युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। तीन साल पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। इस मामले में परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है, जांच की जा रही है। मौके से तंत्र-मंत्र का सामान मिला है। - गर्वित सिंह, सीओ बरला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें