जगवीर यादव चालक था और गाड़ी में डाक पार्सल लोड करने के बाद वह सोनीपत पहुंचा। गाड़ी साइड में लगाकर पीछे वाला डाला खोलने के बाद खिड़की बंद कर रहा था तो नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन से गाड़ी की बॉडी टच हो गई। करंट लगते ही जगवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगलाबरी में 8 मई को उस समय मातम पसर गया जब गांव के एक युवक की सोनीपत में करंट लगने से मौत हो गई। 9 मई को गांव में किसी के भी घर में चूल्हे नहीं जले। श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगलाबरी निवासी जगवीर यादव (33) पुत्र राजेंद्र सिंह यादव चालक था और 26 अप्रैल को नोएडा गया था। 8 मई की शाम करीब छह बजे गाड़ी में डाक पार्सल लोड करने के बाद वह सोनीपत पहुंचा। गाड़ी साइड में लगाकर पीछे वाला डाला खोलने के बाद खिड़की बंद कर रहा था तो नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन से गाड़ी की बॉडी टच हो गई। करंट लगते ही जगवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
सोनीपत पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना पाकर परिजन सोनीपत पहुंच गए और शव लेकर गांव में आए तो कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे आठ साल का बेटा और दो साल की बेटी तथा पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है। मृतक के एक बेटे की मृत्यु एक वर्ष पहले हो चुकी है।