फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के नशा मुक्ति परामर्श एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवक की रविवार को संदिग्ध हालत में जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। परिवार ने केंद्र संचालकों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मूल रूप से छतारी बुलंदशहर के गांव बरकातपुर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार सिंह पुत्र विजयपाल सिंह को परिजनों ने नशा करने की आदत से परेशान होकर 10 जून को बौनेर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। युवक राजकुमार के भाई सूरजपाल के अनुसार शनिवार देर शाम केंद्र से उनके पास फोन पहुंचा कि राजकुमार की तबीयत खराब हो गई है और उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इस खबर पर परिजन मेडिकल कॉलेज आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के अनुसार उसके शरीर पर मारपीट से आई चोटों के निशान भी थे। वहां नशा मुक्ति केंद्र का कोई व्यक्ति भी नहीं था। उसकी मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया गया है। गांधीपार्क पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें