फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोधा थाना क्षेत्र में रविवार को खेत पर चारा लेने गई 15 साल की किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे किशोरी पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उसके पीछे से युवक भी पहुंच गया। जंगल में बंबा के पास किशोरी को मौका पाकर दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे धमकाते हुए भाग गया। किशोरी रोती बिलखती हुई घर पर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताई। माता-पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी युवक टिंकू पुत्र नंदकिशोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राम सिया मौर्य ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलवा लिया गया था। पीड़िता की मां ने टिंकू पुत्र नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें