अलीगढ़ से सामान लेकर युवक मोपेड पर गांव लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
25 मई की दोपहर साढ़े 12 बजे गोविंदपुर फगोई के पास बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव गोविंदपुर फगोई निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह 25 मई की सुबह सामान लाने के लिए अलीगढ़ गए थे। वहां से दोपहर के समय मोपेड से गांव लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी।
इससे सत्यवीर सहित बाइक सवार फिरोज पुत्र सलीम व पप्पू पुत्र इस्लाम निवासी नीवरी थाना रोरावर को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सत्यवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र व पुत्री को रोता छोड़ गए हैं।