हेमलता सुबह घर से निकली थी। रात में दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कन्होई फाटक के पास उसका शव पड़ा मिला। शव के पास से मोबाइल और दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला, जिसके जरिये पुलिस ने परिवार को खबर दी।
दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कन्होई फाटक के पास दिव्यांग महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र, मोबाइल के जरिये शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवार वालों को खबर दी।
विज्ञापन
थाना चंडौस क्षेत्र के गांव नगला जैत निवासी कालीचरन की 29 वर्षीय पत्नी हेमलता 25 मई की सुबह घर से निकली थी। रात में दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कन्होई फाटक के पास उसका शव पड़ा मिला। शव के पास से मोबाइल और दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला, जिसके जरिये पुलिस ने परिवार को खबर दी। महिला के एक पुत्र व पुत्री है। पति कालीचरन को भी आंखों से कम दिखाई पड़ता है। वह एक ईंट भट्ठे पर बुग्गी चलाता है।