फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांस की नली में फंसा गुटखा, युवक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 16 Feb 2024 04:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर के गांव गौदोंली में युवक रात को गुटखा खाकर सो गये थे। गुटखा का कण युवक की सांस नली में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसे परिजन सीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल लेकर पहुंचे। जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुटखा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुटखा यानी पान मसाला के पैकेट पर चेतावनी लिखी रहती है कि पान मसाला चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। गुटखा खाने से मुंह का कैंसर आदि बीमारियां हो जाती हैं, पर इसे खाकर सो जाने से मौत भी हो सकती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ में भी आया। युवक गुटखा खाकर सो गया। सांस की नली में गुटखा के कण फंसने से युवक की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


खैर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गौदोंली निवासी 55 वर्षीय राजवीर वाल्मीकि पुत्र मंगलसेन वाल्मीकि 15 फरवरी को रात में गुटखा खाकर सो गये थे। गुटखा का कण युवक की सांस नली में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। युवक की हालात और खराब हो गयी। परिवार के लोग युवक को इलाज के लिए खैर सीएचसी ले गये। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

चिकित्सकों ने  सांस नली में फंसे गुटखा के कण को बाहर निकाल दिया। जिसके बाद युवक की हालत में सुधार होने लगा। 16 फरवरी को युवक की फिर से हालात बिगड़ गयी। जेएन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे चार बेटे, एक बेटी व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें