बृहस्पतिवार की रात थाना पाली मुकीमपुर के गांव नगला देशी निवासी 22 वर्षीय योगेंद्र कुमार पुत्र अजब सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह घर पर कूलर में तार लगा रहे थे तभी करंट की चपेट में आए।
उन्हें परिवार वाले गंभीर हालत में छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं।