फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मौसेरी बहन की शादी से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसेरी बहन की शादी के बाद बरेली पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे एक युवक की काजिमाबाद के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक का शव करीब साढ़े तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। शाम को कुछ युवकों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना गोधा पुलिस ने बताया कि हाथरस जनपद के सासनी के मोहल्ला गोपालनगर के अंकित (32) पुत्र विनोदअपनी मौसेरी बहन की शादी में अनूपशहर गया था, जहां से वह सोमवार को बरेली पैसेंजर से वापस घर लौट रहा था, रास्ते में काजिमपुर के समीप वह किसी तरह से ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
गांव के लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, उसके नीचे अंडरपास है, जिसकी वजह से लोगों का रेलवे लाइन की ओर नहीं जाते हैं। शाम को करीब छह बजे कुछ युवक घूमने के लिए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो वहां शव पड़ा हुआ था और मोबाइल की घंटी बज रही थी, इस पर युवकों ने फोन उठाकर घटना की जानकारी फोन करने वाले व्यक्ति को दी और थाना पुलिस को बताया, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेन दोपहर करीब ढाई बजे काजिमाबाद के पास से गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें