फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पत्नी-प्रेमी पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र के शाहपुर कुतुब में एक युवक की रविवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुबह खबर पर परिवार में कोहराम मच गया और युवक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या किए जाने का आरोप लगा दिया। मामले में खबर पर आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गोंडा रोड निजाम कबाड़ी वाली गली निवासी 28 वर्षीय राजू खां पुत्र फूल खां कपड़ों की फेरी लगाता था। उसने करीब एक साल पहले आगरा टेड़ी बगिया की विधवा महिला सीमा से कोर्ट मैरिज की थी। सीमा पर पहले पति से चार बेटी व एक बेटा है। शादी के बाद से वह शाहपुर कुतुब चौकी के पास किराये के मकान में अपनी पत्नी संग रहता था। राजू के पिता का आरोप है कि रविवार देर शाम राजू फेरी लगाकर घर आया है। इसके बाद उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर राजू की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह खबर पर जब वे लोग देखने पहुंचे तो राजू के शरीर पर चोट व गले पर निशान थे। इंस्पेक्टर रोरावर सुनील कुमार श्रीवास्तव के अनुसार राजू नशे का आदि बताया गया है। फिलहाल परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए दोनों से पूछताछ की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम में तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें