फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के युवक की बुधवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने भांजे का मुंडन कराने परिवार के साथ दादों के सांकरा गंगा घाट पर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव तेहरा निवासी सुरेंद्र (20) पुत्र खुशीराम बुधवार को अपने भांजे का मुंडन कराने परिवार के साथ दादों के सांकरा गंगा घाट पर आया था। सुरेंद्र पुल के नीचे गंगा में स्नान करने लगा। उसी दौरान वह नदी में डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुरेंद्र की नदी में खोज शुरू की। बृहस्पतिवार को उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें