रैली निकालते एनसीसी केंडेट्स व शिक्षक।
- फोटो : Samvad
विश्व तंबाकू नशा निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
टप्पल के जमुना खंड इंटर कॉलेज में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने कस्बा के मुख्य मार्गों से नशा विरोधी रैली, पेटिंग व नुक्कड़ नाटक से लोगों जागरूक किया। तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह व मुकेश कुमार पिप्पल ने कहा कि नशे की लत के चलते बहुत घर बर्बाद हो चुके हैं। नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नशे से दूर रहने में ही मनुष्य की भलाई है। इस अवसर प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल, स्काउट मास्टर ईश्वर वत्स आदि मौजूद रहे।