फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गंगीरी में युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या, ग्राउंड में पड़ा मिला शव, छोटे भाई से पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 27 Nov 2026 12:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भोला शराब पीकर घर आया। घरवालों से उसका झगड़ा हुआ। घरवालों ने उसे बांध दिया। रात 11 से 12 बजे के बीच वह 100 रुपये लेकर घर से चला गया। आज सुबह उसका शव ग्राउंड में मिला।
विज्ञापन
मृतक सोनू उर्फ भोला, डॉग स्क्वॉड-फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच - फोटो : फाइल फोटो, संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी के यादव नगर निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ भोला पुत्र पप्पू की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। आज सुबह उसका शव एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


भोला रात करीब 11 बजे घर से 100 रुपये लेकर निकला था। परिजनों ने बताया कि भोला शराब पीने का आदी था। कल शाम वह शराब पीकर घर आया था और घरवालों से झगड़ा कर रहा था। झगड़े के कारण घरवालों ने उसे बांध भी दिया था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह घर से निकला था। आज सुबह करीब 5 बजे उसका शव यादव नगर के बड़े ग्राउंड में पड़ा मिला।

थाना गंगीरी अंतर्गत 27 नवंबर की सुबह यादव नगर से एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो वह शव यादव नगर निवासी भोला पुत्र पप्पू यादव का निकला । भोला के परिजनों ने बताया कि भोला कल शाम शराब पीकर घर आया था तथा घरवालों से लड़ाई-झगड़ा कर रहा था, जिस कारण से घरवालों द्वारा उसे बांध भी दिया गया था । तत्पश्चात रात करीब 11 से 12 बजे के बीच भोला अपने घर से सौ रुपये लेकर निकला था, जिसके बाद आज उसका शव यादव नगर के बड़े ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।- गर्वित सिंह, सीओ (यूपी-112)


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक आर ए मनीष मिश्रा और क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें