फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कारह कादिलपुर में युवक ने की आत्महत्या

Sat, 07 Jun 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने अपने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार प्रशांत (28) पुत्र अजय कुमार रात को खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। रात करीब 11 बजे अपने कमरे में कमरे में फंदे से लटककर उसने आत्महत्या कर ली है। उसकी मौत की जानकारी होते ही मां बबिता देवी, पत्नी किरन देवी और पुत्र भावेश सहित परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को परिजन ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें