फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में 1.62 करोड़ रुपये से बनेंगे नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बरसात के दिनों में विभिन्न स्थानों पर जलभराव होता है। इससे राहत दिलाने के लिए नगर पालिका अतरौली ने नाला निर्माण का 1.62 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। नगर पालिका का लक्ष्य है कि बरसात से पहले नाला निर्माण करा दिया जाए, ताकि जलभराव न हो।
विज्ञापन

नगर के रामघाट कल्याण मार्ग, भानपाड़ा पुलिस चौकी के निकट वाल्मीकि बस्ती चौराहा, बैसपाड़ा, नगाइचपाड़ा व सराय भोजराज ऐसे इलाके हैं, जहां लोग जलभराव से जूझते हैं। नगर पालिका ने इस बार इन स्थानों पर वृहद नाला निर्माण का प्रस्ताव पास किया है, ताकि जलनिकासी हो सके। इसके लिए नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के प्रस्ताव पर चेयरमैन ने 1.62 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही नाला निर्माण शुरू होगा और लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।

नगर में छोटे और बड़े नाला निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। योजना के तहत सभी नाले आरसीसी से बनेंगे। बरसात से पहले लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन अतरौली
बाक्स
प्रमुख नाले और उनकी अनुमानित लागत
-रामघाट कल्याण मार्ग पर अग्निशमन कार्यालय के सामने से पैंठ चौराहा तक नाला निर्माण की लागत करीब 59 लाख रुपये।
-वाल्मीकि बस्ती चौराहा से भानपाड़ा पुलिस चौकी होते हुए पाली रोड तक नाला निर्माण की लागत करीब 30 लाख रुपये।
-बैसपाड़ा तालाब से जुड़े नालों के पानी को छर्रा अड्डा की ओर ले जाने के लिए नाला निर्माण की लागत करीब 35 लाख रुपये।
-नगाइचपाड़ा में नाला निर्माण कार्य की लागत 17 लाख रुपये।
-सराय भोजराज स्थित जाटव धर्मशाला के पास नाला निर्माण की लागत करीब 21 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें