फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: काली नदी में कूदकर युवक ने दी जान, चार दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव आलमपुर कायस्थान निवासी 32 वर्षीय नितिन कुमार का शव शुक्रवार सुबह 10 बजे काली नदी में सिखरना गांव के पास उतराता मिला। वह 29 अप्रैल से लापता था। परिजनों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नितिन पुत्र जंगली सिंह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। भाई योगेश कुमार ने बताया कि नितिन की शादी 12 साल पहले वाजिदपुर थाना गंगीरी निवासी शीतल से हुई थी। दो साल पहले पत्नी उसे और दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। तभी से नितिन तनाव में रहने लगा और नशे का आदी हो गया था।

29 अप्रैल की शाम को वह बिना बताए घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने सिखरना के पास काली नदी में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


नितिन ने आठ और 6 साल के दो बेटों को रोता हुआ छोड़ा है। मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें