फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 19 लाख के नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद सामान। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए लोधा पुलिस ने 19 लाख रुपये के नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 पेटियों में कैप्सूल के अलावा 52,760 रुपये नकद, एक होंडा सिटी कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन



सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया कि लोधा के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुलाकगढ़ी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध होंडा कार को रोककर चेकिंग की गई। इसमें तलाशी में प्रॉक्सीको स्पासनशीले कैप्सूल की 10 पेटियां रखी हुई मिलीं। कार में सवार पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र की नई बस्ती निवासी फरमान के रूप में हुई है। बरामद कैप्सूल की अनुमानित कीमत 19 लाख रुपये बताई गई है।

सीओ ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह बुलंदशहर के गुलावठी निवासी शादाब से कम कीमत पर कैप्सूल खरीदता था और उन्हें खुले बाजार व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को अधिक कीमत पर बेचता था। अभी नशीले कैप्सूल की सप्लाई व पूरे नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है। वहीं, इतनी बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल की बरामदगी से इनके भंडारण और आपूर्ति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें