फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को अगवा कर पीटा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोमवार रात मजदूरों का हिसाब कर लौट रहे राजुल अग्रवाल को कुछ लोगों ने अगवा कर पीटा। उन्हें गंभीर हालत में नौरंगाबाद क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। राजुल अग्रवाल सोमवार रात करीब 11:15 बजे अपनी एक्टिवा पर बैठ रहे थे, तभी 4-5 युवकों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि तमंचा दिखाकर पिटाई करने के बाद उन्हें जबरन एक सफेद कार में डाल दिया गया। आरोपी मुंह ढककर उन्हें नौरंगाबाद की तरफ ले गए, जहां रास्ते में पीटा और छोड़ गए। राजुल ने राहगीर के फोन से परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सासनीगेट पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्ष पुत्र मुरारीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने बताया कि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें