फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: युवक को रोककर मारपीट, लोहे की राॅड और हथौड़े से हमला, मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुसाफिर खाने के बगल से इमरजेंसी के गेट से दवा लेने जा रहे थे। तभी वहां गुटखा बेचने वाले युसुफ व उसके साले समेत दो अन्य लोगों ने अंदर जाने से मना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जिला अस्पताल में एक युवक पर कुछ लोगों ने मारपीट व लोहे की राॅड और हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अचलताल- रामनगर निवासी मयंक गौतम ने बताया कि छह जनवरी को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में गए थे। मुसाफिर खाने के बगल से इमरजेंसी के गेट से दवा लेने जा रहे थे। तभी वहां गुटखा बेचने वाले युसुफ व उसके साले समेत दो अन्य लोगों ने अंदर जाने से मना किया। बोले, यहां हमारी दुकानें लगती हैं। ऐसे में यहां से नहीं जाने देंगे। 
विज्ञापन


सार्वजनिक रास्ता होने का हवाला दिया तो वे गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। विरोध पर राॅड व हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में मयंक के मुंह, हाथ-पैर में चोटें आईं हैं। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें