फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की रंजिश में युवक को गोली मारी

Mon, 18 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज के गांव कोंडरा के युवक को रविवार देर शाम रामघाट रोड पर नरौना 12 नंबर के पास घेरकर गोली मार दी गई। घटना गांव में चल रही रंजिश के मूल में होना बताया जा रहा है। घायल ने दो युवकों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन


 गांव कोंडरा निवासी मनोज कुमार पुत्र वासदेव के खेत बरला क्षेत्र में बीयर फैक्ट्री के पीछे हैं। जिनमें सरसों की फसल की कटाई का काम चल रहा था। देर शाम मजदूर काम बंद कर चले गए। तभी उसके गांव का एक युवक वहां पहुंच गया और वह उसे घुमाने के बहाने नरौना की ओर ले जाने लग।

जैसे ही वह गोवली मोड़ पर पहुंचा, तो गांव के दो अन्य युवक वहां आ गए और घेरकर उसे पहले पेट में गोली मारी। फिर तमंचे की बटों से पीटा। खबर पर एसओ अतरौली विनोद कुमार पहुंचे और घायल को तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन


उसकी जेब में पांच हजार रुपये व गले में जंजीर भी मिली। पूछताछ में युवक ने दो नाम बताए हैं। उसके पेट में गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें