फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किशोरी शनिवार की दोपहर करीब दो बजे खेतों पर शौच के लिए गई थी।
इस दौरान एक युवक उसे बाजरा के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपी नीरज के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसके बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। घटना के बाद से आरोपी फरार है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें