फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के साथ लूट का भी आरोप, बदली तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद अपने पिता व बहन का शव लेकर गांव पहुंचे टिंकू ने शाम को हत्या के साथ लूट का भी आरोप लगाया। साथ ही, हत्या में पूर्व प्रधान पक्ष की महिलाओं का नाम भी उजागर किया। पुलिस के सामने जिद रख दी कि अगर नई तहरीर नहीं ली गई तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस पर पुलिस ने नई तहरीर ले ली है। उसे मुकदमे में शामिल करने की बात कही गई है। इसके बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर गांव पहुंचे टिंकू ने कहा कि तहरीर उसके चचेरे भाई से बिना बताए लिखवाई गई है। वह तहरीर बदलकर देना चाहता है। तभी अंतिम संस्कार करेंगे। इस पर पुलिस ने उनकी तहरीर ले ली। जिसमें पूर्व में दी गई तहरीर में शामिल कालू, अंशू व रेशमपाल के नाम हटाए गए हैं। बाकी पूर्व में दी गई तहरीर के सभी नाम शामिल हैं। साथ में तीन महिलाओं के नाम बढ़ाए गए हैं, जिनमें पूर्व प्रधान की पत्नी नीता, हरी सिंह की पत्नी अवधेश व ओमप्रकाश की पत्नी बिल्ला का नाम शामिल किया गया है। इन महिलाओं पर पिता व बहन को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। इसके अलावा मौखिक तौर पर दोनों की लाशों से पहने हुए जेवर भी उतार ले जाने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी का कहना है कि तहरीर ले ली गई है। उसे मुकदमे में शामिल कर लिया जाएगा। शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।
वापस कराया गया मोबाइल फोन
इधर, पुलिस से वह मोबाइल फोन भी मांगा गया, जिसमें घटना कैद है। इस पर पुलिस ने थाने से मंगाकर मोबाइल भी वापस कर दिया।
-
दोनों के फेफड़े हुए जख्मी, शरीर पर अनगिनत छर्रे
अलीगढ़। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत पूर्व प्रधान की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक की गोलियों से हुई है। शरीर पर अनगिनत छर्रे पाए गए हैं। साथ ही, छर्रों से फेफड़े जख्मी हुए, जिनसे मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें