फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: युवक ने स्कूटी रोकी, एलएलबी की छात्रा से छेड़खानी, कपड़े फाड़े, मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Nov 2024 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कूटी से पार्लर पर शृंगार कराने जा रही थी। तभी युवक ने उसकी स्कूटी रोक ली। उसके साथ एक अन्य लड़का भी था। उसने स्कूटी रोकने का कारण पूछा तो युवक गंदी टिप्पणी करने लगा। विरोध पर युवक ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में एक युवक ने एलएलबी की छात्रा से छेड़खानी कर दी। शिकायत करने पर आरोपियों ने छात्रा व उसकी मां को पीट दिया। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। छात्रा ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि 21 नवंबर को उसका जन्मदिन था। इसके लिए वह स्कूटी से पार्लर पर शृंगार कराने जा रही थी। तभी अभिषेक नाम के युवक ने उसकी स्कूटी रोक ली। उसके साथ एक अन्य लड़का भी था। उसने स्कूटी रोकने का कारण पूछा तो अभिषेक गंदी टिप्पणी करने लगा। विरोध पर अभिषेक ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गई।

छात्रा का कहना है कि जन्मदिन के चलते उसने किसी से कुछ नहीं कहा। अगले दिन उसने पूरी घटना मां को बताई। इस पर जब उसकी मां उसे लेकर अभिषेक के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां अभिषेक, उसकी मां शीला, नंदिनी पत्नी विशाल समेत दो-तीन लोगों ने मां-बेटी को पीट दिया। उनके कपड़े तक फाड़ डाले। शोर-शराबे पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें