जीटी रोड पर अकराबाद टोल प्लाजा के पास रविवार की शाम एक कार पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। एक घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना अकराबाद के गांव दभा निवासी अभिषेक (18) पुत्र सतेंद्र कुमार शर्मा सिकंदराराऊ के गांव मुबारकपुर में अपनी बुआ के घर रहता था। परिवार के भाई विकास शर्मा ने बताया है कि रविवार को उनके परिवार के लोग कार द्वारा अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे।
इसी बीच अज्ञात कारणों से कार अचानक पलट गई थी। जिसमें अभिषेक के साथ चार लोग घायल हो गए थे। घायलों का दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां मंगलवार की सुबह अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।