फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार: आधी रात युवती के घर पहुंच गया शादीशुदा युवक, छत पर करने लगा ये काम, अचानक जाग गया परिवार; फिर...

Thu, 08 Feb 2024 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा युवक एक युवती के घर पहुंच गया। वहां छत पर उसने गले में फंदा डालकर लटक गया। इसी बीच युवती के परिवार के लोग जाग गए। युवक को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
युवक ने दी थी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के एक गांव में एकतरफा प्यार में विवाहित युवक मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे युवती के घर की छत पर पहुंच गया और गले में फंदे डालकर लटक गया। इस दौरान आहट होने पर युवती के परिजन जग गए। 
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

युवती के पिता के अनुसार उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। कॉलेज आते जाते समय विवाहित मनेंद्र पुत्र देव सिंह काफी समय से छेड़खानी कर उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसके परिवार वालों से शिकायत करने पर भी नहीं माना। 
विज्ञापन


संभ्रांत लोगों के कहने पर लोकलाज के चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को मनेंद्र ने धमकी दी थी कि रात में उनके घर पर आकर वह जान दे देगा। उन्होंने उसकी धमकी को नजरंदाज कर दिया, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे आरोपी उनके घर की छत पर पहुंच गया। 

इसके बाद टीन शेड के सहारे गमछे से फंदा लगा लिया। इस दौरान आहट होने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा और गमछा काटकर तत्काल उसे नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन

युवक द्वारा युवती के घर जाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। उसे पुलिस ने अस्पताल में तत्काल अस्पताल रवाना कर दिया। इस मामले में युवती पक्ष से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।- मो. अकमल खान, सीओ अतरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें