फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कांवड़ियों को युवक बांट रहा था बीयर, वीडियो आते ही हुई एफआईआर, युवक गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक वीडियो सामने आया, जिसमें युवक छह पेटी बीयर की रोड पर रखकर कांवरियों को एक-एक केन दे रहा है। कांवड़ियों ने बीयर लेने से मना कर दिया। वीडियो में बीयर बांटने वाला कांवड़ियों को नमस्कार भी कर रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ियों को बीयर बांटता युवक - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए गए, जहां पर दूध, फल, पेठा, दवा, पानी के पाउच, कोल्ड ड्रिंक, समोसे आदि रखे गए। जिन्हें कांवड़ियों के लिए बांटा जा रहा है। वहीं गुरुवार शाम को कांवड़ियों को बीयर बांटने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक रोड पर रखकर कांवड़ियों को एक-एक बीयर की केन दे रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। बीयर बांटने का वीडियो रामघाट रोड पर किशनपुर चौराहे के पास का बताया गया है। एक्साइज विभाग ने भी दुकानदार पर कार्रवाई की है कि इतनी मात्रा में बीयर एक साथ कैसे बेच दी गई। साथ ही जो व्यक्ति बीयर बांटते हुए दिखाई दे रहा है. उसके खिलाफ थाना क्वार्सी में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और 14 केन बीयर बरामद किया है। पुलिस ने योगेश पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी श्रीनगर, थाना क्वार्सी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब के ठेके पर कार्रवाई के लिए भी रिपार्ट प्रेषित की गई है।

महाशिवरात्रि से पहले रामघाट रोड से कांवड़िया नरौरा, राजघाट, रामघाट से गंगा जल लेने जाते हैं। कांवड़ियों के लौटने पर रोड पर लगे शिविरों में खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं। एक वीडियो सामने आया, जिसमें युवक छह पेटी बीयर की रोड पर रखकर कांवड़ियों को एक-एक केन दे रहा है। कांवरियों ने बीयर लेने से मना कर दिया। वीडियो में बीयर बांटने वाला कांवड़ियों को नमस्कार भी कर रहा है।
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रामघाट रोड पर कांवड़ियों को बीयर बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर पुलिस ने एक्शन लिया है। घटना को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट ने भी कार्रवाई की है। स्थानीय विक्रेता के खिलाफ एक्शन लिया गया है, आखिर इतनी मात्रा में बियर कैसे बेच दी गई। वहीं थाना क्वारसी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में पुलिस ने मोटरसाइकिल और 14 केन बीयर बरामद की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वीडियो किशनपुर तिराहे के पास का है, जो शाम को कांवड़ियों को बीयर बांट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें