फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-खैर मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव नयाबास निवासी पुष्पेंद्र कुमार (21) शुक्रवार शाम करीब सात बजे नहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।

उसे तत्काल उपचार के लिए शहर ले जाया गया। हालांकि, शुक्रवार देर रात को उसने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर को शव गांव पहुंचने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र अविवाहित था और गांव के किसानों की फसलों में मजदूरी करता था। वह अपने दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें