टप्पल क्षेत्र में नूरपुर रोड स्थित एक कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर खोदाई व छेड़छाड़ के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई बिना प्रशासनिक अनुमति के भूमि को नुकसान पहुंचाने के प्रयास पर हुई है।
विज्ञापन
लेखपाल विनोद शर्मा ने शुक्रवार को टप्पल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, नूरपुर सड़क किनारे की भूमि राजस्व रिकॉर्ड में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। इसका रकबा 0.277 हेक्टेयर है। शुक्रवार दोपहर को गांव के कुछ लोगों ने भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मोहल्ला गंज निवासी ओमवीर, अजीत, ललित, बल्ला, जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।