फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दावत में शराब पीकर लौट रहा युवक नाले में गिरा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 14 Apr 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विपिन सगाई की दावत में गया था। विपिन ने दावत में शराब पी। इसके बाद बाइक से वहां से चला। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर पड़ा। उसका शव नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक विपिन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा मलोई में शराब के नशे में धुत एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। थाना विजयगढ़ पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटरा मलोई निवासी विपिन (32) पुत्र मिंटू सिंह 13 अप्रैल रात गांव में ही केशवदेव के बेटे की सगाई की दावत में गया था। रात 11 बजे तक लोगों ने उसे वहां देखा था। विपिन ने दावत में शराब पी थी। इसके बाद बाइक से वहां से चला। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर पड़ा। बाइक का आगे का हिस्सा टूट गया। 

सुबह ग्रामीण अपने-अपने खेतों पर जा रहे थे तो नाले के बराबर एक बाइक व चप्पल दिखाई दी। नाले में युवक दिखाई दिया। भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को बुला कर युवक को बाहर निकाला गया। नाले में पानी कम था, लेकिन कीचड़ ज्यादा था। विपिन कीचड़ में सन गया था। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


विपिन का शव देख कर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार अवनीश कुमार व लेखपाल भी पहुंचे। विपिन के दो छोटे मासूम बच्चे हैं, उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी गुड़िया देवी, माता-पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें