फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कान में लगा था ईयरफोन, ऊपर से निकल गई ट्रेन, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 18 Aug 2025 03:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जाकिर लघुशंका करने के लिए गांव के पास रेलवे लाइन गया था। उसके कान में ईयरफोन लगी हुई थी। इस बीच अलीगढ़ से आ रही ट्रेन ने होर्न भी दिया, लेकिन जाकिर ने नहीं सुना। लोग उसे बचाने के लिए ट्रैक की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ट्रेन उसे ऊपर से होकर गुजर गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडराक क्षेत्र के पाली रजपुरा में कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन किनारे गए युवक की ट्रेन की चपेट में आकर 17 अगस्त को मौत हो गई। जाकिर की मौत से परिवार मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि जाकिर (30) पुत्र रफाती 17 अगस्त की सुबह लघुशंका करने के लिए गांव के पास रेलवे लाइन गया था। उसके कान में ईयरफोन लगी हुई थी। इस बीच अलीगढ़ से आ रही ट्रेन ने होर्न भी दिया, लेकिन जाकिर ने नहीं सुना। ट्रेन को आता देख ग्रामीण भी चिल्ला कर उसे हटने की कह रहे थे। 

ईयरफोन की आवाज में उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। लोग उसे बचाने के लिए ट्रैक की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ट्रेन उसे ऊपर से होकर गुजर गई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि उसका शरीर दो भागों में बट गया। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें