फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliagrh News: फंदे पर लटक कर युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो, ससुरालियों पर लगाया आरोप

Thu, 12 Mar 2026 05:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मरने से पहले दीपक ने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक दीपक का फाइल फोटो, विलाप करतीं परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर में बुधवार को एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक तनाव में चल रहा था। उन्होंने बेटे के ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर निवासी दीपक कुमार (35) मजदूरी करते थे। पिता मोहनलाल के अनुसार पत्नी नीलम करीब दो साल से किडनी की बीमारी से ग्रसित है। आगरा के अस्पताल से उसका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह दीपक घर पर था। तभी उसने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। भाई घर पहुंचा तो शव फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों के अलावा पुलिस भी आ गई। पिता ने बताया कि दीपक का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। साला फोन पर धमकी दे रहा था। जिसकी वजह से दीपक काफी तनाव में था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले दीपक ने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। वीडियो अभी तक पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस दीपक के मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें