सीओ अभय पांडेय के अनुसार परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। इसमें युवती, उसके मां-बाप को नामजद किया है।
अलीगढ़ में सासनी गेट के भुजपुरा में अपने मामा के यहां रह रहे आगरा के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस पर परिजनों ने भुजपुरा रोड पर 1 अक्टूबर देर शाम युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक एक युवती से बात करता था। युवती व उसके परिजनों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
आगरा के बोदला निवासी 21 वर्षीय अर्जुन सासनी गेट के भुजपुरा निवासी अपने मामा राजू के यहां रहता था। वह एक युवती से बात करता था। युवती के घरवाले इसका विरोध करते थे। तीन दिन पहले युवती के घरवालों ने थाने में इसकी शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने अर्जुन के मामा राजू को थाने बुलाया।
30 सितंबर को अर्जुन ने अचानक आगरा में फंदे पर लटककर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद मामा के अनुरोध पर परिजन उसके शव को घर लेकर आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस पर दो थानों का फोर्स बुला लिया गया। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडे ने किसी तरह लोगों को मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। तब जाकर लोगों ने शव को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
सीओ अभय पांडेय के अनुसार परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। इसमें युवती, उसके मां-बाप को नामजद किया है। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मुकदमे को बाद में विवेचना के लिए आगरा के संबंधित थाने में स्थानांतरित किया जाएगा।