फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेल पटरियों के बीचों- बीच युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस वालों ने खींचा प्लेटफॉर्म पर

Sat, 18 Mar 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक युवक नशे की हालत में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो- तीन के बीच रेल की पटरियों के बीचों-बीच आत्महत्या करने के लिए खड़ा हुआ था। कुछ ही देर में राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी, तभी रेलवे स्टेशन पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए युवक को प्लेटफार्म पर खींच लिया। 
विज्ञापन
रेल पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल की पटरियों के बीचों- बीच खड़े होकर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचे युवक को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बचा लिया। इस घटना का एक वीडियो का शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक नशे की हालत में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो- तीन के बीच रेल की पटरियों के बीचों-बीच आत्महत्या करने के लिए खड़ा हुआ था। कुछ ही देर में राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी, तभी रेलवे स्टेशन पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए युवक को प्लेटफार्म पर खींच लिया। 

इसके चंद सेकंड बाद ही वहां से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, उसके होश में आने पर परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें