पत्नी ने पति से कहा कि घर आना, वहीं बैठ कर बात करेंगे। पति अपनी ससुराल चंदनपुर पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा और उसके बाद पुलिस को बुलाकर थाने में बंद करा दिया।
पत्नी ने बात करने के लिए पति को अपने मायके बुलाया। जैसे ही युवक अपनी ससुराल पहुंचा, तो पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पीट दिया। पुलिस को बुलाकर युवक को थाने में बंद भी करा दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना अकराबाद के गांव कासिमपुर पड़ाव निवासी विशाल पुत्र पूरन सिंह ने बताया कि उसकी शादी थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी एक युवती से पांच साल पहले हुई थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वालों ने न्यायालय में उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। 14 मार्च को मुकदमे में तारीख थी।
पत्नी ने उससे कहा कि घर आना, वहीं बैठ कर बात करेंगे। वह 14 मार्च देर शाम को अपनी ससुराल चंदनपुर पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा और उसके बाद पुलिस को बुलाकर थाने में बंद करा दिया। रात भर थाने में बंद रहने के बाद 15 मार्च की दोपहर को वह थाने से छूटकर अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
तभी ससुराल वालों ने उसे गंगीरी चौराहे पर पकड़ लिया और एक आम के बाग में ले जाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके दो रिश्तेदार वहां आए और उन्होंने उसे बचाया। घायल विशाल ने ससुराल वालों के खिलाफ थाना गंगीरी में तहरीर दी है।