अलीगढ़ में गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक और एक युवती कुछ दिनों से लापता हैं। युवक के परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देने के साथ उसकी प्रेमिका के परिवार पर हत्या करने की आशंका जताई है। उधर युवती के परिवार वाले युवक के परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए युवती को वापस करने का दबाव बना रहे हैं।
गंगीरी थाना क्षेत्र का युवक और दादों थाना क्षेत्र की युवती 10 मार्च को अपने-अपने घर छोड़कर कहीं चले गए थे। युवक के परिवार वालों ने 12 मार्च को दोनों को छर्रा कस्बे में दबोच लिया था। इसके बाद युवती को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। दो अप्रैल को युवक अलीगढ़ जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था और तीन अप्रैल के बाद से उसका अपने परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हुआ। वहीं युवती भी चार अप्रैल को अपने घर से लापता हो गई।