फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने दो सिपाहियों पर लगाया रुपये लेने का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक युवक ने दो कांस्टेबलों पर सट्टे के झूठे मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने उससे रुपये लेकर थाने से जमानत दे दी। पीडि़त ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

फारूक पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला कसाईयान ने बताया है कि 12 दिसंबर की शाम को वह बाजार से बच्चे को दवा दिलाकर लौट रहा था। पीछे से बाइक आ रहे दो कांस्टेबलों उसे रोक लिया और अपने साथ थाने ले आए। मारपीट कर सट्टे के मामले में संलिप्त होने की बात कही। आरोप है कि एक कागज पर जबरन कोई नबर लिखवा लिया और 25 हजार रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। भाई से जमानत के नाम पर आठ हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले में पीडि़त ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ जेएस मिश्र ने बताया है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर एेसा कुछ हुआ है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें