फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बंद कॉलोनी का गेट गिरा, दबकर बच्ची की मौत

Sat, 21 Dec 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के अलीगढ़ गोडा मार्ग पर एक बंद कॉलोनी का गेट शुक्रवार को दोपहर अचानक गिर गया। गेट के नीचे दबकर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची के पिता नसीम ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर भुजपुरा निवासी सौरभ कुमार ने गोंडा मार्ग स्थित शराब ठेके के सामने कॉलोनी बनाकर प्लाट काटे हैं। मुख्य रोड पर लोहे का गेट लगाया है। वहीं गांव भगवान पुर निवासी नसीम ने मकान बनावाया है। शुक्रवार दोपहर को बच्चे बच्चे गेट के पास खेल रहे थे। उनमें नसीम की ढाई साल की बेटी अनासा भी थी। इस बीच गेट अचानक अनासा के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। बेटे अस्मान के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया है। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने नसीम भी पहुंच गया। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि प्रापर्टी डीलर सौरभ को फोन करके बुलवाया, मगर देर रात तक वह नहीं पहुंचा था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें