फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर युवा किसान निकालेंगे पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के मार्गदर्शक शहीद भगत सिंह की याद में युवा किसान 23 मार्च को शहीद दिवस पर जिला मुख्यालय से शादीपुर गांव तक पदयात्रा निकालेंगे। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के बैनरतले निकाली जाने वाली पदयात्रा के बाद किसान दिल्ली बार्डर पर पहुंचकर शहीद दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

संगठन के विष्णु पुरी कैंप कार्यालय पर अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में इस बात की घोषणा हुई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि देश के युवाओं के मार्गदर्शक शहीद भगत सिंह अलीगढ़ जनपद के शादीपुर गांव में लगभग 18 माह रहे थे। अनुराग शर्मा ने कहा कि 23 मार्च को अलीगढ़ मुख्यालय से पदयात्रा करते हुए शादीपुर गांव पर शहीद दिवस मनाया जाएगा। ताकि जनपद के युवा किसान साथियों का उत्साहवर्धन हों और वह देश व किसान आंदोलन के प्रति शहीद भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर एक जोश के साथ खड़े हो। प्रदेश महासचिव डॉ बबलू ठाकुर ने कहा कि पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बाद में दिल्ली बार्डर पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज शहीद दिवस मनायेगी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय को इस पंचायत द्वारा लिए निर्णय की जानकारी दे देंगे। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष जसराज सिंह, पंकज शर्मा, भूपेंद्र अवस्थी, डॉ पंकज वर्मा, संजू ठाकुर, गजेंद्र सिंह, दीपक पाराशर, डॉ किशोर सिंह, मंगल सैनी, पवन रावत आदि किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें