फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डोर स्टेप बैंकिंग के लिए देने होंगे हर बार 20 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के खाताधारकों को डोर स्टेप बैंकिंग के लिए हर बार 20 रुपये शुल्क देना होगा। यह व्यवस्था एक अगस्त से लागू हो गई है। पहले यह सेवा निशुल्क थी। आईपीपीबी के खाताधारक जो अपनी निकटतम डाकघर शाखा से एक किलोमीटर के दायरे में होंगे, उन्हें डोर स्टेप बैंकिंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

अब नई व्यवस्था के तहत आईपीपीबी के खाताधारकों को फंड ट्रांसफर, दूसरे खातों में रुपये भेजने, सेंड मनी सर्विस के तहत स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस, पीओएसबी स्वीप आउट के लिए, डाकघर की योजना जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ, आरडी, एलएआरडी के लिए, बिल पेमेंट के तहत मोबाइल पोस्ट पेड, बिल भुगतान के लिए, प्रमाणित यूपीआई के लिए 20 रुपये और कैश विड्राल के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। डाकघर में नया खाता खोलना, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करना, नॉमिनी अपडेट, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी अपडेशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अलावा कुछ अन्य योजनाओं को निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें