फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप बुिद्धजीवी हैं.. खुद ही फैसला करें : राज बब्बर

Sat, 04 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
You are knowledgeable .. decide for yourself: Raj Babbar - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
कोल विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का मैटिनी शो (सवा तीन से साढ़े छह बजे) अलीगढ़ में हाउसफुल रहा, जिसमें उन्होंने भाजपा को विलेन बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बब्बर के रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सड़क के दोनों ओर का ट्रैफिक जाम रहा। हर कोई राज बब्बर को देखने के लिए वाहन के ब्रेक दबा कर ठहर जाता। बब्बर मुस्करा देते तो लोग भी हंस देते। महिला पुरुष, युवा हो या बुजुर्ग सभी उनको देखने के लिए बेताब रहे। 
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सैयद वसीम अहमद के मेडिकल रोड स्थित आवास पर एएमयू के बुद्धजीवियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप सब लोग एएमयू के लोग हैं। जहां से देश की राजनीति को दिशा मिलती है। आप खुद ही फैसला करें कि सही और गलत क्या है..? इस वक्त देश को सेक्यूलर लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी भेदभाव के काम करें। लोगों को एक साथ रखें। हम इसलिए सपा के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन

हमारा गठबंधन भाजपा को हरा कर प्रदेश में एक मजबूत सेक्युलर सरकार बनाने के लिए हुआ है। उन्होंने सभी से कहा कि एकजुट हों और भाजपा को हराएं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल ने कहा कि बार बार ऐसा वक्त   नहीं आता है। चुनाव में अगर हम सही फैसला करते हैं तो आगे पांच साल तक हमें कुछ और नहीं सोचना पड़ता है। यहां पर सफीना          बिल्डर्स के प्रमुख नदीम अहमद, वसीम के प्रो. नईम, प्रो. शमीम अहमद, प्रो. हुमायुं मुराद, इंजीनियर फिरोज, डा. मोहम्मद ताहिर हाशमी, एम अख्तर, तस्नीम नकवी, तारिक गांधी, निलाभ भार्गव, एसएम कयाम सहित दर्जनों कांग्रेसी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें