राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आरएमपीयू की हर इमारत का जायजा लेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का निरीक्षण करेंगे। वह डेढ़ बजे से दो बजे तक परिसर में रहकर इमारतों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में पहले दीवारों में दरारें और अन्य तकनीकी खामियां सामने आ चुकी थीं। इन मामलों के बाद शासन स्तर पर निर्माण गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी गई थी। विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
कई बार उठे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल
जून 2022 में विवि की बिल्डिंग के निर्माण में लखनऊ की तकनीकी टीम ने गड़बड़ी का खुलासा किया है। बिल्डिंग का लेबल हाईवे से नीचा है। इसे हाईवे से ऊंचा करने का सुझाव दिया था। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।
यह रिपोर्ट राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई थी। अप्रैल 2025 में विवि की दीवारों और लैब में दरारें आने की खबरें छपी थीं। छात्र नेताओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। मई 2025 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया था।
खास बातें
- वर्ष 2019 में इगलास विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने आरएमपीयू की घोषणा की थी
- 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी आरएमपीयू की नींव
- 100 एकड़ क्षेत्र में 101.41 करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ
- विवि से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के 383 कॉलेज से संबद्ध