फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हवन के साथ समापन

Sat, 13 Jun 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में शंकर विहार कॉलोनी स्थित शनि मंदिर पार्क में आयोजित सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हवन एवं परीक्षाओं के साथ हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षुओं की लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित की गई।
विज्ञापन



वरिष्ठ योग गुरु ज्ञानवती शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नियमित योग अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि करें योग, भगाएं रोग केवल नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है।


महिला पतंजलि योग समिति की महामंत्री यशलता गुप्ता तथा युवा भारत के सह जिला प्रभारी आचार्य लोकेश पचौरी के निरीक्षण में परीक्षाएं संपन्न हुईं। शिविर में 20 से 75 वर्ष तक की आयु के प्रशिक्षुओं ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। मौके पर ललिता कुमारी वर्मा, संध्या आर्य, शेर सिंह आर्य, कप्तान सिंह, मुकेश कुमार, विमलेश, मिथिलेश, प्रवेश, अपर्णा, उर्मिला, सुषमा, कमलेश आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें