फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों छात्र-छात्राओं ने एका साथ किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
सूर्य नमस्कार योग महायज्ञ में हजारों की संख्या में भाग लेते स्कूली बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित सूर्य नमस्कार के महायज्ञ में सोमवार को शहर तथा आसपास के तकरीबन 50 विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। सभी विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया तो पूरे स्टेडियम में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप्र के नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने ऐसे आयोजनों से युवाओं को योग और सूर्य नमस्कार के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा यदि स्वस्थ और तंदरुस्त होंगे तो देश भी प्रगति की तरफ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ होमगार्ड सैनिक कल्याण प्रांतीय रक्षक दल व उप्र नागरिक सुरक्षा मंत्री व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चौहान, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने हनुमान, सरस्वती व भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यहां माध्यमिक शिक्षा परिषद के 30 व सीबीएसई बोर्ड के लगभग 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला व मुख्य अतिथि का एनसीसी कैडेटों ने स्वागत सम्मान किया।
मुख्य वक्ता हरीश रौतेला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा करते हुए योग और सूर्य नमस्कार का महत्व समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल के विनोद कुमार सिंघल, स्वागत अध्यक्ष महेश अग्रवालएवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी ठा. जयवीर सिंह मौजूद रहे। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले स्केटिंग टीम के खिलाड़ी विवेक कुमार को अतिथियों ने सामूहिक रूप से सम्मानित किया। विभाग प्रचारक जितेंद्र ने सूर्य नमस्कार तो जिला प्रचार धर्मेंद्र धवल ने तिष्ठ योग कराया।
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद: क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक मनोज शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र गौड़, जिलाध्यक्ष श्याम कुंतैल, भरत गोस्वामी, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक बगाई, दीपक अग्रवाल, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ राजेश कुलश्रेष्ठ, डॉ राजेंद्र सिंह, राजेश राजपूत, प्रतीक, रोहित, डॉ. अतुल अरोरा, सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, क्रीड़ा शिक्षक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जिला स्टेडियम में सूर्य नमस्कार योग महायज्ञ में भाग लेते स्कूल के बच्चे।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें