इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मायके वाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं हालांकि देर रात तक तहरीर कोतवाली नहीं पहुंची थी।
कोतवाली खैर के गांव फतेहगढ़ी निवासी रक्षपाल के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी करीब 23 वर्षीय रंजना की शादी गांव भौंरा निवासी जितेंद्र पुत्र प्रहलाद के साथ 18 अप्रैल 2018 को की थी। दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। रंजना के आठ माह का बेटा है। बताया कि कई बार वह बेटी की ससुराल में पंचायत भी करा चुके हैं लेकिन ससुराल वाले लगातार बेटी को प्रताड़ित करते रहे। सोमवार को गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।