कोरोना को हराना है...योग को अपनाना है... विश्व योग दिवस पर कुछ इसी सोच के साथ लोगों ने आसन लगाए। कोरोना महामारी के कारण उपजे हालात को देखते हुए शहर में जगह-जगह सीमित संख्या में प्रोटोकॉल के साथ कार्यक्रम हुए तो वहीं शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा गैर सरकारी संगठनों ने पार्कों में योग का कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों से सैकड़ों लोग वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े। प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी, शिक्षक, खिलाड़ी सहित आम लोगों ने पार्कों, छतों, घर, आंगन में योग किया। ऐसे में शहर से सामाजिक दूरी के साथ सामूहिक योग की तस्वीर देखने को मिली।
वर्ष 2020 की तरह इस बार भी विश्व योग दिवस के कार्यक्रम की तस्वीर विगत वर्षों से अलग ही रही। कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू हो गए थे। लोगों ने विभिन्न मुद्राओं में योग किया तथा योग शिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम के अभ्यास करने का तरीका और इसके लाभ समझाए। बताया गया कि तनाव को खत्म करने के साथ-साथ योग से गर्दन, पीठ, सिरदर्द, नींद की समस्या आदि का निदान हो सकता है। योगासन से मन तरोताजा व बुद्धि की वृद्धि होती है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आयुष कवच कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया।
- करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में प्राचार्य डॉ. किरन शर्मा के नेतृत्व में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें चेयरमैन देव प्रकाश अग्रवाल, सचिव डिंकल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, डायरेक्टर प्रो. एसएम हुसैन, अजय शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. बालकृष्ण, सुशील शर्मा, एसपी सिंह, नाजिस लईक सहित विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
- विश्व योग दिवस पर सीए अमित गुप्ता कोनार्क पॉलीट्यूब्स और उनके परिवारीजनों ने अपने आवास की छत पर योग किया।
सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
अलीगढ़। योग दिवस के मौके पर लोगों ने सुबह जहां योग किया। वहीं दिनभर में खुद की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में योग की विभिन्न मुद्राएं देखने को मिलीं। इसके साथ ही योग दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में मनाया गया योग दिवस
7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती अलीगढ़ की जिला इकाई की ओर से ऑनलाइन माध्यम से योग करवाया गया। जिलाध्यक्ष श्याम कुंतैल ने बताया कि सैकड़ों लोग ऑनलाइन जुड़े और निरोग रहने के लिए योगाभ्यास किया। प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने जूम एप पर लोगों को योग कराया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, अग्रसेन इंटर कालेज हरदुआगंज में भी शिक्षकों ने योग किया। इस कार्यक्रम में डॉ. शंभूदयाल रावत, मजहर उर कमर, स्नेहा शर्मा, पंकज सोलंकी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, यजुवेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, प्रवीण बिथारिया, रूप किशोर शर्मा आदि का सहयोग रहा।
योग दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने विश्व योग दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें देहदान कर्तव्य संस्था व सत्यमन मानव सेवा संस्थान गभाना का सहयोग रहा। इस मौके पर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके वर्मा, संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार, विशाल वार्ष्णेय, भुवनेश शर्मा, विशाल भारती, पीयूष अरोरा, सुशील शर्मा, विवेक अग्रवाल, डॉ. डीके वर्मा, डॉ. एसके गौड़, अजय सिंह चौधरी, राहुल शर्मा, मिंकू गर्ग, दीपक खन्ना, विवेक अग्रवाल, विवेक पुंढीर आदि का सहयोग रहा।
यहां भी आयोजित हुए कार्यक्त्रस्म
-अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन योग कार्यक्त्रस्म में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, प्रो. जमीरउल्लाह खान, प्रो. राजेंद्र सिंह, प्रो. ब्रजभूषण सिंह सहित विभिन्न शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने अपने आवास से प्रतिभाग किया
-एसएसपी कलानिदि नैथानी के नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड में योग कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास कर नियमित योग को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
-आरएएफ 104 बटालियन में कमांडेंट अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में अधिकारियों, जवानों, महिलाओं और बच्चों ने योग किया।
यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने अपने घर पर योग किया।
-कर्नल आरके सागवान कमान अधिकारी आठवीं बटालियन एनसीसी अलीगढ़
-डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ और डॉ. नीता ने अपने आवास पर योग किया।
-विद्या नगर स्थित पार्क में आकर्ष के साथ सांसद सतीश गौतम ने योग किया।
-साकेत कॉलोनी के शिव पार्क में पतंजलि योग शिक्षिका ज्ञानवती शर्मा के योग शिविर में कोल विधायक अनिल पाराशर शामिल हुए।
-पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल ने अपने आवास पर परिवार के साथ योग किया।
-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जापान हाउस पर जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने योग किया।
-भाजपा रघुवीरपुरी मंडल द्वारा आईटीआई मैदान में आयोजित योग शिविर में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, विश्वकर्मा नगर के नगर कार्यवाह दीपक शर्मा, यतेंद्र वाईके आदि थे। साथ ही आठ मंडलों के 16 स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
-हरदुआगंज चेयरमैन तिलकराज यादव ने अपने आवास पर योग किया।
-अलीगढ़ पतंजलि परिवार ने रघुनाथ पैलेस जीटी रोड पर सरकारी प्रोटोकॉल के साथ योग दिवस का मुख्य कार्यक्त्रस्म आयोजित किया। यहां प्रशांत सिंघल, शिक्षिका रंजना चौधरी, प्रशांत सिंहल, डीपी गौड़, आचार्य कृष्ण शास्त्री, आचार्य मेवा लाल पाराशर, जयप्रकाश आर्य, नीलेश उपाध्याय, राकेश शर्मा आदि थे।
-पतंजलि योग पीठ ने विष्णुपुरी में योग दिवस मनाया।
-पतंजलि परिवार व जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा स्वर्ण जयंती नगर रमेश बिहार सहित कुल 25 स्थानों पर योग शिविर आयोजित किया गया। पतंजलि महानगर अध्यक्ष रविकर आर्य सहित विभिन्न योग साधकों ने स्थानीय निवासियों को योग कराया।
-इनरव्हील क्लब अलीगढ़ मैत्री के कार्यक्त्रस्म में अध्यक्षा शेफाली कपूर, शिल्पी वार्ष्णेय, पायल, अलका, रितु, ममता, शालिनी आदि थे।
-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला की वर्चुअल गोष्ठी में अध्यक्षा डॉ. ममता श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. नीता, नीरजा कुलश्रेष्ठ, सपना श्रीवास्तव, नीलम सक्सेना आदि थे।
-रसलगंज अग्रसेन चौक में अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों ने योग किया।
-रोटरी चफ डिस्ट्रिक्ट सेक्त्रस्ेटरी चेतन पांडेय ने परिवार के साथ अपने आवास पर योग किया।
-ओजोन सिटी में चेयरमैन प्रवीन मंगला ने पत्नी प्रीति मंगला, बेटे सागर व नमन मंगला के साथ योग किया।
-वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की अंजना वार्ष्णेय ने अपने साथियों के साथ आवास की छत पर योग किया।
- इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल के वर्चुअल कार्यक्त्रस्म में अध्य्क्ष पूनम वार्ष्णेय, डॉली वार्ष्णेय, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन उदिता शर्मा डॉ. इंद्रा गुप्ता, ज्योति मित्तल, नीता वार्ष्णेय, रोली वार्ष्णेय आदि ने प्रतिभाग किया।
-कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर प्रवीन अग्रवाल, प्रिंसिपल नंदनी सिंह अग्रवाल के सानिध्य में शिक्षकों ने योग किया।
-बाबूलाल जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अंबुज जैन, शिक्षक मोहित जैन, प्रदीप कुमरा जैन, कौशल किशोर गौतम, महेश चंद्रा, बीके गौतम, दिलीप जैन आदि।
-सेंटर पॉइंट स्थित फिटनेस योग सेंटर पर शिवानी जिंदल, डॉ. केके गर्ग आदि मौजूद रहे।
- श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर पंकज वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुआ।
-डीएस कालेज में प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश, योग गुरु भूपेश कुमार शर्मा, उषा शर्मा, जीतू चौधरी, हिमांशू, शिवम राघव, विकास यादव, डॉ. कृष्कांत आदि थे।
-खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश, अतुल शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश, मदन मोहन, सौरभ, नितिन गर्ग आदि थे।
-राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह माहुर सहित शिक्षकों ने योग किया।
-ज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य वाईके गुप्ता के नेतृत्व में योग कार्यक्त्रस्म का आयोजन हुआ।
-दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व उप सचिव एडवोकेट योगेश सारस्वत के नेतृत्व में आईटीआई मैदान में योग कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। यहां अधिवक्ता बल्देव गिरी बनारसी, टोडर सिंह, दिनेश तिवारी, राजू चौधरी आदि थे।
-आगरा रोड स्थित समृद्धि टाउनशिप में डायरेक्टर सुमित सराफ के साथ संजय क्त्रिस्एटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी आदि ने योग किया।
-एनसीसी कैडेट्स ने योगा फ्रॉम होम कार्यक्त्रस्म में घर से वर्चुअल योग कार्यक्त्रस्म में प्रतिभाग किया।
-जीडी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वर्चुअल योग कार्यक्त्रस्म में डॉ. दिलशाद अली, हेमंत, प्रधानाचार्या डॉ. पायल सिंह, आरके सिंह, खुशबू मलिक सहित तीनों स्कूल के शिक्षक व छात्रों ने प्रतिभाग किया।
-धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वर्चुअल योग कार्यक्त्रस्म प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रिंसिपल दीप्ति गोविला के नेतृत्व में शिक्षक-छात्र-छात्राओं ने योग किया।
योग करते मंत्री संदीप सिंह एटा सांसद राजवीर सिंह राजू व अन्य।- फोटो : CITY OFFICE