अगर आप कोविड रोधी टीका की दूसरी डोज लेने जा रहे हैं तो आपसे रिफरेंस आईडी एवं मोबाइल नंबर के अतिरिक्त जन्म का वर्ष भी पूछा जाएगा। कोविन पोर्टल पर सत्यापन के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लाभार्थी के सत्यापन के लिए नई सुविधा जारी की गई है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि दूसरी डोज के समय सत्यापन के लिए रिफरेंस आईडी का अंतिम चार नंबर, मोबाइल नंबर के साथ लाभार्थी का जन्म का वर्ष भी पूछा जाएगा। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।