फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना विकास प्राधिकरण ने सवा दो अरब की जमीन पर हटवाया कब्जा

विज्ञापन
अवैध रूप से बने कॉलोनी के गेट को तोड़त जेसीबी। - फोटो : TAPPAL
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यमुना विकास प्राधिकरण में अलीगढ़ पलवल मार्ग पर कुराना से लेकर हामिदपुर तक बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई बने मकान, प्लाटों में नींव के ऊपर बाउंड्री आदि को तोड़ा गया। यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्यपालक अधिकारी नवनीत गोयल के अनुसार 2 लाख 20 हजार वर्ग गज में अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया है। इस जमीन की कीमत करीब 2 अरब 20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के विशेष कार्यपालक अधिकारी ने टीम के साथ बृहस्पतिवार की सुबह ही कुराना गांव में डेरा डाल दिया था। यह गांव यमुना पुल से करीब 3 किलोमीटर दूर अलीगढ़-पलवल रोड पर है। इस टीम ने कुराना से हामिदपुर तक करीब आधा दर्जन कालोनियों में बने, अधबने मकान और नींव के ऊपर की बाउंड्री को जेसीबी के जरिए ध्वस्त कराया। प्राधिकरण के अधिकारी नवनीत गोयल के अनुसार कोलोनाइजर ख्वाब दिखाकर ग्राहकों को प्लाटिंग कर रहे हैं जो अवैध है।
यमुना विकास प्राधिकरण की अनुमति के बगैर उक्त जमीनों पर प्लाटिंग नहीं की जा सकती। जिन्होंने प्लाटिंग की है उन पर कार्रवाई निश्चित है। प्लाट खरीदने वालों को भी यमुना विकास प्राधिकरण से पहले जानकारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने आने वाले समय में बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, यमुना विकास प्राधिकरण हर्षवर्धन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक परियोजना, नायब तहसीलदार कृष्णकांत, कानूनगो अनिल शर्मा समेत टप्पल थाने का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना पुलिस से नारायणपुर तक बोर्ड लगा रखे हैं। जगह-जगह लगे इन बोर्ड में स्पष्ट किया गया है कि प्राधिकरण की अनुमति के बगैर न कोई उक्त जमीनों पर निर्माण करेगा न कालोनियां कटेंगी। निर्माण अथवा कालोनी काटे जाने पर धारा 173 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें