सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बीते चार महीने से मशीन बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा है।
सीएचसी में रोजाना औसतन 20 से 25 मरीज एक्सरे कराने पहुंचते हैं। मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण एक्सरे कक्ष बंद पड़ा है। दुर्घटना में घायल और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों या जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सुविधा ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकांक्षा कनौजिया ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। मशीन ठीक होते ही एक्सरे जांच शुरू करा दी जाएगी।