फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएम ने छेरत बूथ का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विज्ञापन
छेरत बूथ पर बीएलओ से जानकारी लेते डीएम अविनाश कुमार - फोटो : samvad
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत रविवार को डीएम अविनाश कुमार ने छेरत मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने के लिए मिले आवेदनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं का घर-घर जाकर दोबारा भौतिक सत्यापन किया जाए। पात्र मतदाताओं का नाम सूची से छूटने न पाए। गलत श्रेणी में दर्ज नामों की अभिलेखीय और स्थलीय जांच कर नियमानुसार सुधार किया जाए। साथ ही पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक करें। अभियान के तहत 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम विमल कुमार सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें