फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा: 23 से 31 अगस्त तक अलीगढ़ में 20 केंद्रों पर होगा रिटन एग्जाम, ये बनाए गए हैं सेंटर

Sat, 17 Aug 2024 02:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक है। अलीगढ़ में यह परीक्षा 20 केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का पुनः आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को होगा। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि जिले के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा में एक पाली में 8904 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी।

इन केंद्रों पर संपन्न होगी परीक्षा
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज सराय मानसिंह खिरनीगेट, रघुवीर सहाय इंटर काॅलेज खिरनीगेट पुलिस चौकी, बाबूलाल जैन इंटर काॅलेज जैनपुरी खिरनीगेट, हीरालाल बारहसैनी इंटर काॅलेज अचलताल, श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय, पुल के नीचे अचलताल, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर काॅलेज, अचलताल, गोपीराम पालीवाल इंटर काॅलेज, द्वारिकापुरी अचलताल, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॅालेज आगरा रोड सासनीगेट, श्री माहेश्वर इंटर काॅलेज, मथुरा रोड सासनीगेट, नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज घंटाघर, धर्म समाज महाविद्यालय जीटी रोड निकट, श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर काॅलेज आगरा रोड मदारगेट, रतनप्रेम डीएवी बालिका इंटर काॅलेज नौरंगाबाद, डीएवी इंटर काॅलेज नौरंगाबाद, उदय सिंह जैन कन्या इंटर काॅलेज, एसएमबी इंटर काॅलेज रामघाट रोड, श्री टीकाराम कन्या इंटर काॅलेज सुपर मार्केट, रामघाट रोड, श्री टीकाराम महाविद्यालय, रामघाट रोड, जनता इंटर काॅलेज, अनूपशहर रोड छेरत, श्री अग्रसेन इंटर काॅलेज थाना रोड हरदुआगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें